March 20, 2026 2:09 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

भौतिक चालान के स्थान पर अब ऑनलाइन माध्यम से जमा होंगे चालान
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  संचालनालय कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार भौतिक चालानों का प्रचलन समाप्त कर ऑनलाईन माध्यम से चालान जमा करने के संबंध में ओटीसी (ओव्हर द काउण्टर) चालान जमा करने हेतु निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु जिला कोषालय सरगुजा द्वारा 19 मार्च 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि ओटीसी सुविधा के अंतर्गत ई-चालान पोर्टल पर चालान जमा करते समय चालान का डाटा बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे बैंक स्तर पर पुनः चालान प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहती है। बैंक काउण्टर पर केवल ऑनलाइन द्वारा जनरेटेड चालान की प्रविष्टि करके राशि जमा की जाती है। ई-चालान पोर्टल  ( http://echallan.cg.gov.in/) में जमाकर्ता को रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी बनाना होता है जिसके माध्यम से वह चालान जनरेट तथा किए गए लेन-देन की जानकारी एवं रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। ओटीसी द्वारा जेनरेटेड चालान की वैद्यता 07 दिवस की होती है, इस अवधि में जमाकर्ता को बैंक जाकर कैश या चेक के माध्यम से राशि बैंक में जमा करनी होगी, अन्यथा चालान इनवेलिड हो जाएगा और पुनः चालान जनरेट करने की आवश्यकता होगी। जिला कोषालय अधिकारी ने संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा ओटीसी के माध्यम से कर/शुल्क जमा करने की प्रक्रिया संबंधी यूजर मैन्यूल की प्रति सर्वसंबंधितों को उपलब्ध कराते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के आहरण-संवितरण अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाम्प वेंडर्स उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनान्तर्गत बहादुर राम का पक्का मकान बनकर तैयार, चैत्र कच्चे झोपड़े की जगह अब मिला सपनों का पक्का मकान
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बहादुर राम ने पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनान्तर्गत बहादुर राम का पक्का मकान बनकर तैयार, चैत्र कच्चे झोपड़े की जगह अब मिला सपनों का पक्का मकान
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बहादुर राम ने पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में 21 से 23 मार्च तक होगा सरगुजा ओलम्पिक 2026 का आयोजन
संभागस्तरीय आयोजन के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होकर खिलाड़ियों का करेंगे उत्साहवर्धन
12 खेल विधाओं में सम्भाग के समस्त जिलों के दो हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगी में लेंगे हिस्सा