March 20, 2026 12:51 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लुण्ड्रा के उदारी निवासी अनिता पैकरा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस धीरज कुमार पैकरा, तहसील लुण्ड्रा के उरदरा निवासी कौशल राम की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस रामकुमारी, तहसील लुण्ड्रा के कोट निवासी प्रदीप नगेशिया की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस पुनीता नगेशिया, तहसील लुण्ड्रा के खालपोड़ी निवासी दिनेश्वरी की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस सहदेव सिंह एवं तहसील रघुनाथपुर के बदगरी निवासी घुरनी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मोहनी साण्डिल्य को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनान्तर्गत बहादुर राम का पक्का मकान बनकर तैयार, चैत्र कच्चे झोपड़े की जगह अब मिला सपनों का पक्का मकान
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बहादुर राम ने पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनान्तर्गत बहादुर राम का पक्का मकान बनकर तैयार, चैत्र कच्चे झोपड़े की जगह अब मिला सपनों का पक्का मकान
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बहादुर राम ने पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में 21 से 23 मार्च तक होगा सरगुजा ओलम्पिक 2026 का आयोजन
संभागस्तरीय आयोजन के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होकर खिलाड़ियों का करेंगे उत्साहवर्धन
12 खेल विधाओं में सम्भाग के समस्त जिलों के दो हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगी में लेंगे हिस्सा