March 29, 2026 2:40 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
हर घर नल से बदली देवराजो यादव की जिंदगी
लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत पड़ौली में घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ौली में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने की पहल ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। पानी की समस्या से परेशान पड़ौली गांव के लोगों को अब शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल रही है।पहले गांव की महिलाओं को कठिनाईयों का सामना कर दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था, लेकिन अब हर घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है। इस योजना ने न केवल पानी की समस्या का समाधान किया, बल्कि गांव की महिलाओं के जीवन को भी पूरी तरह बदल दिया।

गांव की महिला देवराजो यादव अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे में बताती हैं कि उन्हें पहले कुएं और हैंडपंप से पानी लाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था, जिसमें समय और मेहनत दोनों ही अधिक लगते थे। दूषित पानी की वजह से बीमारियों का भी डर बना रहता था। लेकिन ’हर घर नल से जल’ योजना लागू होने के बाद अब उनके घर में ही स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है, जिससे उनका दैनिक जीवन काफी आसान हो गया। पहले सुबह का अधिकांश समय परिवार के लिए पानी के इंतजाम में लग जाता था, अब घर में नल से पानी आने के बाद हम ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अब हमें बच्चों की परवरिश, उनकी पढ़ाई-लिखाई, खेती, मजदूरी और आजीविका के अन्य कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है। इस सुविधा से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिला है। देवराजो ने इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत