March 29, 2026 1:32 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
पीएम जनमन योजना से ’भेन्दकी’ का बरसों पुराना सपना हुआ साकार
अकेलेपन के बीच सुरक्षा की छत बनीं पीएम जनमन आवास योजना

अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में पीएम जनमन योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा आ रहा है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मलंगवा खुर्द निवासी भेन्दकी के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना एक बड़ा सहारा बना है। वर्षों तक कच्चे और जर्जर मकान में रहने की मजबूरी झेलने के बाद, अब उनका अपना ’पक्का घर’ बनकर तैयार हो गया है।

बारिश के डर से मिली मुक्ति
अपनी पुरानी दिक्कतों को याद करते हुए भेन्दकी बताती हैं कि पहले उनका घर कच्चा था। विशेषकर बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और दीवारों के गिरने के डर से उनकी रातें असुरक्षित बीतती थीं। उन्होंने बताया, पक्का घर बनने से अब बहुत सुविधा हो गई है। पहले बारिश के समय बहुत दिक्कत होती थी, अब कोई परेशानी नहीं होगी।

बुढ़ापे की लाठी बनी योजना
भेन्दकी का कोई सहारा नहीं है; उनके बच्चे नहीं हैं और वह घर में अकेली रहती हैं। ऐसे में सिर पर एक मजबूत छत होना उनके लिए केवल एक घर नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का आधार है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मैं घर में अकेली रहती हूँ। अब पक्का आवास बन जाने से मुझे बहुत सहारा मिल गया है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
भेन्दकी ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका अपना पक्का मकान कभी हकीकत बन पाएगा। योजना के लाभ से अभिभूत होकर उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मेरा पक्का घर बनेगा, लेकिन प्रधानमंत्री जनमन योजना से यह सपना सच हो गया। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करती हूँ।

पीएम जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य
प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों को आवास, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से भेन्दकी जैसे हजारों हितग्राही के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रही हैं ।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत