June 20, 2026 7:23 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
सशक्त नारी, समृद्ध परिवारः महतारी वंदन योजना के सहयोग से दुर्गा के चूड़ी व्यवसाय में आई रौनक

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/   शासन की छोटी सी मदद प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए न केवल आर्थिक आधार बन रही है, बल्कि उनके स्वावलंबन के सपनों को नए पंख भी दे रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेश में संचालित श्महतारी वंदन योजनाश् केवल एक वित्तीय सहायता योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बन गई है। अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत थोर के शांतिपारा की रहने वाली श्रीमती दुर्गा के लिए यह योजना उनके पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ाने का जरिया बनी है।

उद्यम को मिला ’वंदन’ का साथ
श्रीमती दुर्गा लंबे समय से चूड़ियाँ बेचने का कार्य कर रही हैं। वे बताती हैं कि व्यवसाय में छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कभी-कभी बड़ी आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1,000 रुपये की राशि ने उनकी इस राह को आसान बना दिया है। दुर्गा का मानना है कि आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में शासन द्वारा दिया गया यह  सहयोग उनके जैसे छोटे उद्यमियों का हौसला दोगुना कर देता है।

परिवार की खुशहाली का आधार
एक कुशल गृहिणी और परिश्रमी व्यवसायी के रूप में दुर्गा अपने चार बच्चों की परवरिश कर रही हैं। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे न केवल अपने चूड़ी व्यवसाय की पूंजी बढ़ाने में कर रही हैं, बल्कि इससे घर के दैनिक खर्चों में भी बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ग्रामीण महिलाओं की वास्तविक पीड़ा को समझते हैं। महतारी वंदन योजना के पैसे सीधे मेरे हाथ में आने से अब मुझे छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। उन्होंने बताया कि वह गांव-गांव चुड़ी के फेरी करतीं हैं साथ आसपास के ग्रामीण बाजार में चुड़ी की दुकान लगाती है। जिससे उनका घर परिवार चलता है।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण पेश करते हुए दुर्गा अब अपने व्यवसाय को और भी व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा रही हैं। शासन की इस योजना ने उनके मन में आत्मनिर्भर बनने का जो विश्वास जगाया है, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके परिवार के बेहतर भविष्य की नींव रख रही है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal