May 13, 2026 3:01 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत खड़गवां कला में समस्या समाधान शिविर का आयोजन
118 आवेदनों में से 45 का मौके पर ही निराकरण, हितग्राहियों को राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र वितरित

सूरजपुर/08 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम पंचायत खड़गवां कला में समस्या समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समस्त विभागों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण:-
शिविर के दौरान हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, राजस्व विभाग से बी-1 की नकल, स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज हेतु पांच लाख रुपए तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाला आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। एक ही स्थान पर अनेक शासकीय सेवाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।

मेधावी छात्रा का सम्मान:-
शिविर में प्रतापपुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंछीडांड की छात्रा कुमारी सीता को कक्षा दसवीं की परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने पर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

118 आवेदनों में 45 का मौके पर ही निराकरण:-
शिविर में कुल 118 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 45 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही तत्काल निराकरण कर आवेदकों को सूचित किया गया। शेष 73 आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपा गया, जिनके शीघ्र निराकरण के पश्चात आवेदकों को सूचित करने की बात कही गई।
                     शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम प्रतापपुर श्रीमती ललिता भगत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर श्री अनिल तिवारी, तहसीलदार प्रतापपुर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर सहित खड़गवां कला सेक्टर की बीस ग्राम पंचायतों के ग्रामीण, महिला-पुरुष पंच, सरपंच, सचिव एवं समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर का सफल संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनिल तिवारी एवं मण्डल संयोजक प्रतापपुर श्री रंजय सिंह द्वारा किया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal