June 28, 2026 12:24 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन को दी गई भावभीनी विदाई

सूरजपुर/07 मई 2026/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
              श्री एस. जयवर्धन, भा.प्र.से. (2014) को आगामी पदस्थापना के तहत संचालक, कोष एवं लेखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए प्रशासनिक कार्यशैली, सरल व्यवहार एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना की।
                विदाई समारोह के दौरान कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के विकास में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना और समन्वय से ही प्रशासनिक कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
                     कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा श्री जयवर्धन के उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal