February 5, 2026 7:13 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा ओलंपिक 2025-26ः आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच।

सूरजपुर/30 दिसंबर 2025/   सरगुजा संभाग, जो कि अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है, खेल प्रतिभाओं से परिपूर्ण माना जाता है। यहां के युवाओं में खेलों के प्रति स्वाभाविक रुचि और अपार क्षमता को पहचानकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप तथा खेल मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रतियोगिता आदिवासी अंचल के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।
          सरगुजा ओलंपिक 2025-26 निश्चित रूप से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।इस आयोजन का उद्देश्य शासन और जनता के बीच मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करते हुए युवाओं की रचनात्मक और खेल प्रतिभा को निखारना है। सरगुजा ओलंपिक में कुल 12 खेलों की प्रतियोगिताएं विकासखण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
 आयोजन की प्रमुख तिथियां –
          पंजीयन अवधिः 28 दिसम्बर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक,विकासखण्ड स्तरीय आयोजनः 15 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026,जिला स्तरीय आयोजनः 22 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 और संभाग स्तरीय आयोजनः 28 जनवरी से 31 जनवरी 2026 (उक्त तिथियां खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ की अनुमति के पश्चात परिवर्तनीय हो सकती हैं।)
            सरगुजा ओलंपिक हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई है।  ऑनलाइन पंजीयन लिंक https:\\rymc.cg.gov.in\sargujaOlympic  2025  के माध्यम से तथा ऑफलाइन पंजीयन  कार्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने विकासखण्ड, जिला एवं प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने, समुचित आयोजन संचालन तथा जिला स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।
शामिल खेल प्रतियोगिताएं –
      व्यक्तिगत खेल अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी., 400 मी., लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 4100 मी. रिले) तीरंदाजी (इंडियन राउंड),बैडमिंटन, कुश्ती एवं कराते शामिल हैं। इसके अलावा दलीय खेल में फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, बॉलीबॉल, रस्साकसी और  बास्केटबॉल शामिल हैं। इस ओलंपिक में सरगुजा संभाग के सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं जशपुर जिले भाग लेंगे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें