March 23, 2026 4:19 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

विद्यालयों में शिक्षण कार्य हो परिणामोन्मुख और छात्र-केंद्रित:- कलेक्टर
– प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह पर वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे ब्लॉक स्तरीय अधिकारी
-समय सीमा की बैठक संपन्न

सूरजपुर/30 दिसम्बर 2025 /     आज कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आहूत की गई। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य परिणामोन्मुख और छात्र-केंद्रित होना चाहिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से उपचारात्मक कक्षाओं के सम्बंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने तिमाही व छमाही परीक्षा के परिणाम को तुलना करने के निर्देश दिये ताकि वार्षिक परीक्षा परिणाम को बेहतर करने की दिशा में उचित कदम उठाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे, शिक्षक समयबद्ध सिलेबस पूर्ण करें तथा हर बच्चे की समझ व प्रगति पर विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही बैठक में आपार आईडी, परीक्षा पे चर्चा इत्यादि बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
          बैठक में कलेक्टर ने समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह पर अधिकारी जनपद सभाकक्ष से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। उन्होंने बैठक मे उपस्थित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा उच्च पदक्रम ने निचले पदक्रम पर उचित मैसेज का संप्रेषण करने की बात कही ताकि शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से हो सके।
  बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को लेकर कलेक्टर ने अद्यतन स्थिति की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास से ली। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रकिया मे संबंधित पूर्ण सावधानी बरतें और पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया पूर्ण करें।
          बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal