February 5, 2026 8:40 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

धान खरीदी में पारदर्शिता से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ
जिले में अब तक कुल 14,76,374 क्विंटल धान की खरीदी, 25 हजार 971 किसानों ने बेचा धान।

अंबिकापुर 31 दिसंबर 2025/  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान उपार्जन की वर्तमान स्थिति के अनुसार जिले में अब तक कुल 14,76,374 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, वहीं 1,41,310 क्विंटल धान का उठाव संबंधित एजेंसियों द्वारा किया गया है।
जिले में धान विक्रय हेतु कुल 60,329 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनमें से 25,971 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। डिजिटल टोकन व्यवस्था एवं सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से किसानों को बिना किसी असुविधा के धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।


धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत 6,159 किसानों द्वारा स्वेच्छा से रकबा समर्पण किया गया है, जिसमें कुल 314.52 हेक्टेयर रकबा समर्पित हुआ है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी, उठाव एवं रकबा समर्पण की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि पात्र किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। शासन की मंशा के अनुरूप जिले में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के हित में पारदर्शी बनाया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें