March 23, 2026 4:30 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदरई की रासेयो इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का किया गया आयोजन

सूरजपुर/07 जनवरी 2026/   शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंदरई की रासेयो इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम रतनपुर में 30 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर में रासेयो इकाई के द्वारा नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया।  साथ ही स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर गांव की सभी सार्वजनिक स्थलों की सफाई करते हुए स्वच्छता हेतु लोगों को प्रेरित किया स्वयंसेवकों द्वारा गांव के स्कूलों देवालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के  बैठने व विश्राम हेतु चबूतरे का निर्माण किया गया। स्वयं सेवको ने प्रतिदिन स्वच्छता, साक्षरता, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण आदि विषयों पर रैली नुक्कड़ नाटक और बौद्धिक परिचर्चा के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज कुमार सिरदार, विशिष्ट अतिथि माखन जायसवाल, श्याम नारायण, कृष्ण राजवाड़े, बसंत मानिकपुरी, दुर्गादास, भानुदास, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य इलिना एक्का का द्वारा किया गया। सरपंच मनोज सिरदार ने समस्त ग्रामीणों से नशा से दूर रहते हुए ग्राम को स्वच्छ एवं नशा मुक्त बनाने की अपील की। स्वयंसेवकों के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए माखन जायसवाल ने कहा कि इन लोगों ने हम सब की आंखें खोल दी है। सामूहिक प्रयास से ही समाज का संपूर्ण विकास संभव है। प्राचार्य एलिना  एक्का ने कहा कि मानवीय गुणों से संयुक्त व संवेदनशील समाज का निर्माण आज की आवश्यकता है।

           कार्यक्रम अधिकारी गुलाब यादव द्वारा शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिविर में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी गई। अतिथियों द्वारा सभी शिविरार्थी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिविर नायक ओंकार व कशिश राजवाड़े ने व आभार प्रदर्शन भूतपूर्व स्वयंसेविका सोन कुमारी सिंह ने व्यक्त किया।
         कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कार्यक्रम अधिकारी जयसिन्ता तिर्की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह, शिक्षक अरुण द्विवेदी, शांति सुखशारदन एक्का प्रहलाद खर्रे, गणेश ठाकुर, जितेंद्र ढिल्लो, वंदना, पूनम, लीलावती, सुनीता यादव, मोहन देवांगन स्वयंसेवक संपूर्णा, लक्ष्मी, सुषमा, उमेश्वरी पूर्णिमा, मीनू, गीता आलोक साईं रंजीत, रमेश, राम, महेंद्र, संदीप रुद्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal