February 5, 2026 8:22 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2026 की नेशनल लोक अदालत की तिथियां हुआ घोषित

सूरजपुर/07 जनवरी 2026/    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2026 की नेशनल लोक अदालत की तिथियाँ घोषित। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के द्वारा आम नागरिकों को शीघ्र, सुलभ तथा किफायती न्याय प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते राते हुए वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली चार नेशनल लोक अदालतों की अधिकारिक तिथियाँ जारी कर दी गई हैं।

लोक आदालतें न्याय प्राप्त करने का एक वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है, जो दोनों पक्षों के बीच समझौते और सौहार्द पर आधारित है।

वर्ष 2026 के लिए नेशनल लोक अदालतों का कैलेंडर नालसा द्वारा निर्धारित तिथियाँ इस इस प्रकार हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी न्यायालयों में एक ही दिन ये अदालते आयोजित की जाएंगी। जिसके अंतर्गत 14 मार्च 2026, 09 मई 2026, 12 सितंबर 2026 एवं 12 दिसम्बर 2026 निर्धारित किया गया है।

लोक अदालते भारतीय न्याय प्रणाली का एक अभिन्न अंग हैं, जो ’’न्याय सबके लिए’’ सिद्धांत को साकार करती है। लोक अदालत में मामला दायर करने के लिए कोई पृथक शुल्क की आवश्यकता नही होती। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बड़ा प्रोत्साहन मिलता है।

लोक अदालत यह सुनिश्चित करता है कि विवाद का समाधान स्थायी हो। पक्षकारों को वर्षों तक कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। विवादों का समाधान उसी दिन या कुछ ही सुनवाई में हो जाता है, जिससे समय एवं मानसिक तनाव दोनों की बचत होती है।

लोक अदालत में मुख्य रूप से समझौता योग्य सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, वर्षों से लंबित राजस्व और छोटे आपराधिक मामले, बैंक ऋण, चेक बाउंस संबंधी मामले तथा मुकदमेबाजी-पूर्व मामलों सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं बिजली, पानी, टेलीफोन के बकाया बिलों और क्लेम से संबंधित जो कोर्ट तक नही गया है, तथा अन्य सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाती है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे वर्ष 2026 में निर्धारित इन महत्वपूर्ण तिथियों का संज्ञान लें।

कोई भी नागरिक जिसका मामला पहले से ही किसी न्यायालय में लंबित है, या जो किसी विवाद को कोर्ट ले जाने से पहले ही सुलझाना चाहते है, वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है। किसी प्रकार की विधिक सलाह या सहायता के लिए नालसा की टोल फी नम्बर 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें