February 5, 2026 8:23 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कड़ाके की ठंड से राहत के लिए जिला प्रशासन की पहल

सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाकर आमजन को दी जा रही राहत

सूरजपुर/07 जनवरी 2026/    जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सूरजपुर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
             प्रशासन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय परिसर, न्यू बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि ठंड से प्रभावित जरूरतमंद, यात्रियों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को राहत मिल सके। विशेष रूप से सुबह और रात के समय तापमान में आई गिरावट को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।


             नगर प्रशासन एवं संबंधित विभागों को अलाव की सतत व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्थलों पर भी अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि अलाव सुरक्षित स्थानों पर जलाए जाएं, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
              जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड के दौरान सतर्कता बरतें, गर्म वस्त्रों का उपयोग करें तथा जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव में सहयोग करें। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल जनहित में निरंतर जारी रहेगी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें