March 23, 2026 6:42 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक थल सेना भर्ती रैली का आयोजन

सूरजपुर/13 जनवरी 2026/     सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में दिनांक 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली के अंतर्गत माह मई-जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाएं संपन्न की जाएंगी।
             उक्त भर्ती रैली के दौरान सीईई परीक्षा में सफल प्रदेश के युवाओं को निर्धारित तिथियों में इंडोर स्टेडियम, धमतरी में उपस्थित होना होगा। भर्ती रैली की समस्त प्रक्रियाएं 24 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
            सूरजपुर जिले से सीईई परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को धमतरी जिले में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए 10 जनवरी एवं 19 जनवरी 2026 को आमंत्रित किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
              भर्ती रैली से संबंधित अधिक जानकारी हेतु नोडल अधिकारी सुश्री इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर एवं आयुक्त, नगर निगम धमतरी से मोबाइल नंबर 6266800039 पर संपर्क किया जा सकता है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal