जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सीतापुर के केरजू समिति में ऋण की राशि आहरण सम्बन्धी किसानों द्वारा प्राप्त शिकायत की जांच हेतु कलेक्टर ने गठित किया जांच दल

अंबिकापुर 13 जनवरी 2026/  आ.जा. सेवा सह. समिति मर्या. केरजू के तत्कालीन प्रबंधक स्व. दिनेश गुप्ता  एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. पेटला के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरूद्ध 05 गांव केरजू, कुनमेरा, ढोढांगाव, बंशीपुर एवं हरदीसांड़ के 131 किसानों द्वारा उनके बिना सहमति, बिना पास बुक, बिना आहरण पर्ची के ऋण की राशि आहरण करने की शिकायत की जांच हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जांच दल का गठन किया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर श्री राम सिंह ठाकुर अध्यक्ष होंगे। वहीं लीड बैंक मैनेजर अम्बिकापुर श्री दिपेन्द्र यादव, कार्यालय कोषालय अधिकारी के सहायक लेखा अधिकारी श्री मनोज शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय मर्या. बैंक के प्रभारी मुख्य लेखापाल श्री आनंद सिंह एवं कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्री दीपक कुमार पटेल सदस्य होंगे। जांच दल द्वारा शिकायत की तथ्यात्मक जांच कर जांच प्रतिवेदन 03 दिवस के भीतर कलेक्टर सरगुजा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार