सूरजपुर/17 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही कालीचरण के निवास पर पहुंचकर उनके आवास का निरीक्षण कर हितग्राही से आत्मीय बातचीत की । बातचीत करते हुए आवास प्राप्ति से पूर्व उनके अनुभव को जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद परिवार सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी सकें।








































































































