June 22, 2026 12:42 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

शासन की योजनाओं में भागीदारी के लिए आगे आएं-श्री विष्णु देव साय
जिले के विभिन्न समाज प्रमुखों से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय संवाद
समाज में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने की अपील

सूरजपुर/17 जनवरी 2026/       प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों से मुलाकात की।
              सूरजपुर के सर्किट हाउस में जिले से पहुंचे विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों, प्रमुखों से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक-एक प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद की। उन्होंने समाज के हित में किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही सभी सामाजिक प्रतिनिधियों से कहा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में भागीदारी निभाने के लिए समाज को प्रेरित करें।
                उन्होंने कहा कौशल विकास तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रेरित करने की बात कही। श्री साय ने कहा कि बेटियों के शिक्षा पर किसी भी तरह की समझौता न करें। उन्होंने समाज प्रमुखों से कहा कि किसी भी हालत में नाबालिग उम्र में विवाह न हो, इस पर विशेष निगरानी रखें।
                   श्री साय ने कहा परिवार, समाज, गांव, जिला, प्रदेश व देश के विकास में आप सभी समाज प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज मे व्याप्त अंधविश्वास व आडम्बर पर भी रोक लगाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाएं और युवाओं को इससे दूर रहने की बात कही।
               इस सामाजिक भेंट कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े, श्री भूलन सिंह मरावी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
               मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा समाज के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध हैं।सर्किट हाऊस में आयोजित सामाजिक मुलाकात में कुम्हार, साहू, गोड, कंवर, बियार, पण्डो, अगरिया, चेरवा, बिनझिया, सोनार, बंगाली, कुशवाहा, कोड़ाकू, रविदास, यादव, विश्वकर्मा तथा अग्रवाल समाज प्रमुख व पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
                इन समाज एवं संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न मांगे रखी गई। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों का परीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal