जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर सूरजपुर जिले को  राज्य स्तरीय सम्मान

सूरजपुर/20 जनवरी 2026/  16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर जिला सूरजपुर को Election Management and Logistics  श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान निर्वाचन प्रबंधन एवं लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में जिले द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।
                राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का राज्य स्तरीय समारोह 25 जनवरी 2026 को विवेकानंद सभागार, इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में जिला सूरजपुर की इस उपलब्धि को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
                उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित निर्वाचन प्रबंधन, प्रभावी लॉजिस्टिक व्यवस्था एवं मतदाता सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए किए गए प्रयासों को यह सम्मान मिला है। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार