June 23, 2026 7:50 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘मेधावी बेटियों सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन
शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि

अंबिकापुर 24 जनवरी 2026/   राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज राजमोहनी भवन, अम्बिकापुर में मेधावी बेटियाँ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाना तथा समाज में बालिका शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसौदिया, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी सहित पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा भूमिका राजवाड़े को ₹5000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसी कक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल करने वाली दिव्या चौहान एवं खुशबू बारिक को 3000-3000 की राशि से सम्मानित किया गया। वहीं 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सामली तथा अदिति राजवाड़े को 2000-2000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

कक्षा 12वीं में 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा वंशिका गुप्ता को 7000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली लक्ष्मी यादव को 5000 तथा 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली वसिमा नुसरत को 3000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम में मेधावी बालिकाओं को सम्मान कर प्रोत्साहित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने कहा कि बालिकाएं केवल परिवार नहीं, समाज और राष्ट्र की नींव हैं। उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देकर ही सशक्त भारत की परिकल्पना साकार की जा सकती है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसौदिया ने कहा कि हर बालिका में अपार संभावनाएँ होती हैं, आवश्यकता है उन्हें विश्वास और सही मार्गदर्शन देने की। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि आज की बालिका ही कल की सशक्त महिला है और उनकी शिक्षा व आत्मनिर्भरता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

वहीं सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी ने कहा कि बालिकाओं को समान अधिकार और सम्मान देकर ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति संभव है। आज देश के सर्वोच्च पद पर महिला है, जोकि देश समाज और परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस नारी शक्ति के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। इसका उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा सुरक्षित वातावरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, मिशन वात्सल्य, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, महतारी वंदन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181 सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिससे नारीशक्ति को को समान अधिकार मिले।

कार्यक्रम के माध्यम से मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहित कर समाज में शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बालिकाएं और महिलाओं शामिल हुई।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश