June 23, 2026 7:52 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) अन्तर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर 24 जनवरी 2026/  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को आत्म निर्भर बनाने हेतु नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) का लाभ निगम क्षेत्र के पथ विक्रेताओं को दिया जा रहा है।

इसके अंतर्गत शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तिरूवनंतपुरम (केरल) से आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) अन्तर्गत ऋण वितरण किया गया, साथ ही रूपे क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारम्भ भी किया गया। इस अवसर पर अम्बिकापुर नगर पालिक निगम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर  श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी उपस्थित रहे। इस दौरान सांकेतिक रूप से 4 हितग्राहियों कंचन गुप्ता 15 हजार रूपए प्रथम किस्त, प्रकाश राव तिरोले 25 हजार रूपए द्वितीय किस्त, नेहा सिंह 25 हजार रूपए द्वितीय किस्त एवं मो. एहमद रजा 50 हजार रूपए तृतीय किस्त को ऋण वितरण किया गया। इसके साथ ही वेंडर्स को योजनान्तर्गत ऋण एवं रूपे कार्ड लेने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु उपस्थित पार्षदों को जानकारी दी गई। इस दौरान पार्षद श्री शशि जायसवाल, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्री जितेन्द्र सोनी,  जिला अग्रणीय बैंक प्रबंधक श्री दिपेन्द्र यादव एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सिटी मिशन प्रबंधक श्रीमती जयन्ती सिंह, श्री सौरभ राय, सामुदायिक संगठक श्री ऋषि कुमार राजवाडे एवं सुश्री नीलम कश्यप सीआरपी रेशमा एजाज, एवं सेहरा बेगम उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश