June 23, 2026 7:51 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मन की बात के साथ स्वास्थ्य की भी बात: अचिरमा में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया की पहल पर मन की बात श्रवण कार्यक्रम के साथ 25 जनवरी को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

अंबिकापुर ।

लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के अंतर्गत सरगुजा जिले के 878 बूथों में पीएम मोदी को सुनने की तैयारी है जहाँ भाजपा सरगुजा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक श्रवण केंद्र पर अतिथि नियुक्त किए हैं ।
इसी तारतम्य में अम्बिकापुर के पंचायत भवन, अजिरमा में पीएम मोदी को सुनाने कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान आमजन की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया के पहल पर उनके जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आमजन को निःशुल्क परामर्श तथा बी.पी., शुगर, थायराइड, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं महिला रोगों से संबंधित जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर का आयोजन 25 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 10:45 बजे से शाम 03:00 बजे तक पंचायत भवन अजिरमा, जिला सरगुजा (छ.ग.) में किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल एमआरएम, अंबिकापुर का सहयोग रहेगा।

श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया ने क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की है कि  मन की बात का श्रवण करें और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं तथा इस संदेश को जरूरतमंदों तक अवश्य पहुँचाएं।
=====

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश