June 23, 2026 7:50 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सूरजपुर जिले में धान खरीदी जारी, 53 हजार से अधिक किसानों से 3.35 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन

सूरजपुर/27 जनवरी 2026/     कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया लगातार जारी है। अब तक 53,747 किसानों से कुल 3,35,853.24 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।
              धान खरीदी के साथ-साथ रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी जारी है। अब तक 39,031 किसानों द्वारा कुल 3,414.5117 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया गया है, जिससे वास्तविक उत्पादन के आधार पर खरीदी सुनिश्चित की जा सके।
                  अनियमितताओं पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक समिति, मिलर्स एवं बिचौलियों से संबंधित कुल 81 प्रकरण निर्मित किए गए हैं। इन कार्रवाइयों के दौरान 2,297.45 मीट्रिक टन धान जप्त की गई है।
             जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अधिकृत समितियों के माध्यम से ही धान का विक्रय करें। इसके साथ ही बचे हुए कृषक बंधुओ के उपार्जित धान के खरीदी किये जाने हेतु, समितियों मे पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश