March 23, 2026 4:33 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

भाजपा सरगुजा के नवीन जिला कार्यालय भूमि पूजन को लेकर बैठकों का आयोजन

02 फरवरी को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

अंबिकापुर।
आज संकल्प भवन स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य, पार्षद दल तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा की क्रमशः महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों का उद्देश्य 02 फरवरी 2026 को प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के नवीन जिला कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा।

बैठकों में मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की व्यवस्था, सुरक्षा, अतिथि प्रबंधन एवं आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नवीन जिला कार्यालय बनना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि भाजपा के विचार, संगठन और संघर्ष का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर निवासरत बैगा, पुजारी, समाज प्रमुखों एवं प्रबुद्धजनों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा परिवार से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। यह नया कार्यालय भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक माइलस्टोन सिद्ध होगा और संगठन को और अधिक मजबूत आधार प्रदान करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि नवीन जिला कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम संगठन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के परिश्रम, विश्वास और एकजुटता का परिणाम है। भूमि पूजन कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे यह आयोजन संगठनात्मक एकता और जनसमर्थन का प्रतीक बने।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नया जिला कार्यालय शहर और जिले के लिए गर्व का विषय है। यह भवन संगठन के साथ-साथ जनसेवा और विकास कार्यों का भी केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी समर्पण के बल पर आज संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नवीन जिला कार्यालय संगठन की मजबूती का प्रतीक है। यह भवन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम होगा।

इन बैठकों में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री द्वय अरुणा सिंह, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया एवं पायल सिंह सिसोदिया, मधु चौदाहा, मनीष सिंह, चंद्रिका यादव, रज्जू राम, निश्चल प्रताप सिंह, नीरू मिस्त्री, रूपेश दुबे, सचिन अग्रवाल, शुभांगी बिहाड़े, अनिल निराला, प्रेमानंद तिग्गा, धन राम नागेश, हरि गुप्ता, निशांत सिंह शोलू सहित भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें


किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें


किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र