जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न।

अंबिकापुर 29 जनवरी 2026/  जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। सामान्य सभा की बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा के साथ एजेंडावार चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती  निरुपा सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा सिंह, उप संचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू सहित सर्व सम्बंधित उपस्थित रहे।

बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में संचालित धान खरीदी, वन विकास निगम में वर्तमान में चल रहे कार्यों एवं हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुआवजा प्रकरण के संबंध में कार्यवाही की जानकारी ली गई।बैठक में पदस्थापना में 02 वर्ष से अधिक की सेवावधि वाले पटवारियों की पदस्थापना की संबंध में जानकारी ली गई तथा फौती नामांतरण प्रकरणों के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान जिले के समस्त नहरों एवं बांध की सफाई के संबंध में चर्चा एवं लंबित मुआवजा प्रकरणों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मछली पालन हेतु निविदत/ठेका तालाबों, रबी फसल में बीज वितरण एवं विभागीय निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। विभागीय योजना अंतर्गत पशु वितरण की एवं टीकाकरण के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत नलजल की वर्तमान स्थिति, उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं में उपलब्ध सब्सिडी की जानकारी के साथ लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली गई। क्रेडा विभाग के विभागीय योजनाओं में सोलर उपकरणों के वितरण एवं संपूर्ण सोलर पैनल मरम्मत की जानकारी ली गई। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत प्राथमिक शालाओं में बच्चों को पोषण आहार के रूप में चना वितरण की समीक्षा की गई। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग के विभागीय समस्त योजनाओं की जानकारी एवं निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई।आश्रमों/छात्रावासों में कलेक्टर दर पर कार्यरत् कर्मचारियों की जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क मरमम्मत के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित जन औषधि केन्द्रों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। बैठक में अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, इस दौरान विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार