जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जनमन आवास एम्बेसडरों हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
पीएम जनमन आवासों को पूर्ण करने लोगों को करें प्रेरित, शासकीय योजनाओं का लाभ लेने पीवीटीजी समुदाय को जागरूक करने में एंबेसडरों की महत्वपूर्ण भूमिका है-कलेक्टर श्री अजीत वसंत
समाज में व्याप्त नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने हेतु लोगों को जागरूक करने कलेक्टर ने की अपील
पीएमजनमन आवास प्रगति हेतु जिले के 69 पहाड़ी कोरवा एंबेसडर चयनित, उत्कृष्ट कार्य पर सात एम्बेसडर हुए सम्मानित

अंबिकापुर 29 जनवरी 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में गुरुवार को विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के जनमन आवास एम्बेसडरों हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल, सम्बंधित अधिकारी, पहाड़ी कोरवा एम्बेसडर, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर श्री वंसत ने कहा कि आप सभी अपने समाज के प्रतिनिधि हैं, आपका कार्य अपने समुदाय में शिक्षा स्वास्थ्य सहित शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि आपके ग्राम में जिन लोगों को प्रधानमंत्री जनमन आवास स्वीकृत हुआ है, उन्हें जागरुक करें उनकी समस्याओं को सुनें और आवास पूर्ण करने प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक हमें ऐसे सभी आवासों को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि आवास के साथ ही पीएम जनमन योजनांतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में भी लोगों को जागरूक करना होगा, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराएं। उन्होंने उपस्थित सरपंचों को कहा कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में ग्राम पंचायत सरपंच की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदार बनें। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि पीवीटीजी समुदायों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने कि जरूरत है, इसलिए 12वीं तक कि पढ़ाई अवश्य पूरी करें। इस हेतु लोगों को प्रोत्साहित करें, प्रशासन का प्रयास रहेगा कि 12वीं उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को शासकीय संस्थानों में नियोजित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीवीटीजी समाज की सबसे बड़ी समस्या नशे की प्रवृत्ति है, इसे जड़ से निकाल फेंकने की जरूरत है। इसलिए हमें मिलकर इस ओर कार्य करना होगा, नशे पर रोक लगाने के लिए आपस में विचार- विमर्श करें। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाकर ही समाज प्रगति कर सकता है। उन्होंने सभी एंबेसडरों से इस ओर गम्भीरता से कार्य कर लोगों को प्रेरित करने अपील की।

कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि जिले में पीएमजनमन आवास में प्रगति हेतु 69 पहाड़ी कोरवाओं को आवास एंबेसडर चयनित किया गया है। ये हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं तथा उनका उन्मुखीकरण कर आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबेसडर हुए सम्मानित-
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 एंबेसडर को कलेक्टर श्री वसंत ने शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। जिसमें जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत मलगवांखुर्द के श्री मोहन, जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत करदना के पारा सुगाआमा के श्री भोला राम, जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत लालमाटी के पारा महादेवडुगु के श्री चन्द्रदेव, जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत रेम्हला के पारा कुडुवा के श्री संजय कोरवा, जनपद पंचायत मैनपाट के ग्राम पंचायत पीड़िया के पारा डोराघाट के श्री बोधन, जनपद पंचायत सीतापुर के ग्राम पंचायत देवगढ़ के श्री दुहन कोरवा एवं जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत केसमा के पारा वनकेसमा के श्री रोशन गुप्ता शामिल

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार