February 5, 2026 8:39 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

संभागायुक्त की अध्यक्षता में ‘सरगुजा ओलंपिक’ की तैयारियों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
जिलेवार खिलाड़ियों के लिए ‘कलर कोड’ निर्धारित
संभागायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ बेहतर प्लानिंग करने के दिए निर्देश
12 खेल विधाओं में चार वर्गों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन

अंबिकापुर 31 जनवरी 2026/  संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में ’सरगुजा ओलंपिक’ की तैयारियों के संबंध में संभाग स्तरीय आयोजन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी खेल की भव्यता और खिलाड़ियों की सुविधा हेतु भोजन, आवास, सुरक्षा और परिवहन सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

खिलाड़ियों के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं
संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा ने निर्देशित किया कि संभाग भर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास स्थलों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने खेलवार और ग्राउंडवार ’वाइस चार्ट’ तैयार करने, कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों को दी जाने वाली खेल सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो और पूरी प्रक्रिया सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलों के लिए विशिष्ट पहचान (कलर कोड)
ओलंपिक के दौरान अनुशासन और जिलों की विशिष्ट पहचान के लिए कलर कोड निर्धारित किए गए हैं जिसमें सरगुजा- पीला, बलरामपुर-आसमानी,सूरजपुर- नीला कोरिया-महरून,जशपुर- ऑरेंज,एम.सी.बी.-हरा रहेगा।

गांधी स्टेडियम में होगा भव्य शुभारंभ
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बतायाकि  आयोजन में 12 खेल विधाओं में चार वर्गों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने गांधी स्टेडियम में मंच निर्माण, लाइटिंग, ओलंपिक मशाल प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए ड्रेस, पहचान पत्र और आवास स्थल से मैदान तक सुचारू परिवहन की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। साथ ही खेल मैदानों के सिविल वर्क और मार्किंग को  पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा एवं अनुशासन पर विशेष जोर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने बैठक में जानकारी दी कि खिलाड़ियों के आवास और खेल मैदानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। उद्घाटन एवं समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों के भव्य मार्च पास्ट के लिए पुलिस बैंड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

समन्वय से होगा सफल आयोजन
बैठक में प्रत्येक जिले के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त करने, व्यायाम अनुदेशकों की ड्यूटी लगाने और परिणाम पत्रों के संकलन हेतु पारदर्शी व्यवस्था बनाने पर सहमति बनी। संभागायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यह आयोजन संभाग के लिए एक मिसाल बने।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग परिवहन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें