अंबिकापुर 31 जनवरी 2026/ सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत मोतीपुर के प्रगतिशील किसान श्री पंचबाबू सिंह ने शासन की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन
धान खरीदी केंद्र पहुंचे किसान श्री पंचबाबू सिंह ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अब टोकन कटवाने के लिए समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान हितैषी बताया। श्री सिंह इस बार लगभग 80 क्विंटल धान विक्रय के लिए केंद्र पहुंचे हैं।
समर्थन मूल्य से संवर रहा जीवन
श्री सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष धान का अच्छा मूल्य मिलने से उन्होंने अपने भाई का विवाह संपन्न करा पाए। इस वर्ष भी धान विक्रय से प्राप्त आय से वे बोर खनन सहित अन्य आवश्यक पारिवारिक कार्य पूर्ण करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य की राशि सीधे खाते में मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
धान खरीदी व्यवस्था के प्रति शासन का जताया आभार
धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था, समय पर भुगतान और 3100 प्रति क्विंटल की दर से मिल रहे लाभ पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री पंचबाबू सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर हैं और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छांव, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई, जिससे जिले के किसान सहजता से अपना धान विक्रय किया।
सफलता की कहानी
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों की राह हुई आसान
धान उपार्जन व्यवस्था के लिए किसान पंचबाबू सिंह ने जताया शासन का आभार
छत्तीसगढ़ सरकार निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी की सुगम व्यवस्था का लाभ अन्नदाताओं तक प्रभावी रूप से पहुँच रहा है।
Mahi singh Rajput
Contact for news Advertisement 8120295352




































































































