February 5, 2026 8:39 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा ओलम्पिक 2026
लखनपुर में विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु दी शुभकामनाएं

अंबिकापुर 03 फरवरी 2026/  विकासखण्ड लखनपुर में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग के युवा खेल के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। विश्व स्तर के कई प्रसिद्ध खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकलकर आगे आए हैं और लखनपुर विकासखंड के बच्चे एवं युवा भी भविष्य में खेल जगत में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं हैं और युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाना चाहिए। इस दौरान  जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद पंचायत लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें