March 23, 2026 4:17 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सीएसपीडीसीएल कार्यालय में रजत जयंती समारोह का किया गया आयोजन

सूरजपुर/03 फरवरी 2026/   छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) सुरजपुर के कार्यालय परिसर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विकास में विद्युत वितरण व्यवस्था की भूमिका को रेखांकित करना तथा उपभोक्ताओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।
           समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणी पैकरा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा रजवाड़ की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
                कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बसंत सोम के द्वारा किया गया। चंद्रमणी पैकरा ने कहा कि सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) संभाग- सुरजपुर ने क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 25 वर्षों में तकनीकी उन्नयन, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए कार्य एवं क्रियान्वित कार्यों में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की भूमिका की सराहना की।
              इस अवसर पर सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों के द्वारा संगठन की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों, एकलब्ती कनेक्शन धारी एवं 02 वर्ष से निरंतर बिजली बिल भुगतान करने वाले घरेलू तथा गैर घरेलू, कृषि पंप के उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
       रजत जयंती के इस अवसर पर सहायक अभियंता बी.एस. मरकाम कनिष्ठ अभियंता सदाब अहमद, अनुराग सिन्हा, दामोदर कवंर विद्युत कर्मचारी एवं उपभोक्ता गण उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal