March 30, 2026 1:21 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मैनपाट महोत्सव 2026
13, 14 एवं 15 फरवरी को मैनपाट में होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने तैयारियों के सम्बंध में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

अंबिकापुर 06 फरवरी 2026/ आगामी 13, 14 एवं 15 फरवरी को मैनपाट में रोपाखार जलाशय के समीप प्रस्तावित तीन दिवसीय “मैनपाट महोत्सव 2026“ की तैयारियों की समीक्षा हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभागीय स्टॉल, मेले की व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों हेतु व्यवस्था, आमंत्रित एवं स्थानीय कलाकारों हेतु समुचित व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि पूरे आयोजन में कड़ी कानून व्यवस्था रहे। विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाए जाएं, वाहनों की जांच के साथ हेलमेट अनिवार्य हो। उन्होंने आमंत्रण पत्र, वाहन पास, अधिकारी- कर्मचारियों के पास निर्माण, मुख्य मार्गों एवं कार्यक्रम स्थल में ब्रांडिंग आदि की जानकारी ली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल में वॉलेंटियर के रूप में दायित्व सौंपे जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने सभी तैयारियां किए जाने निर्देशित किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व-
मैनपाट महोत्सव की आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल एवं सहायक नोडल अधिकारी  आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) सीतापुर श्री रामसिंह ठाकुर होंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल को पार्किंग, वाहन व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट, कानून व्यवस्था। अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक को लॉ एण्ड आर्डर हेतु प्रभारी अधिकारी एवं मंचीय नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार मंचीय व्यवस्था,आमंत्रण कार्ड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बैठक व्यवस्था, आवागमन एवं सत्कार, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा, विभागीय स्टॉल, साज-सज्जा, प्रोटोकॉल व्यवस्था, रेस्ट हाउस एवं सर्किट हाउस, हेलीपैड की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत