August 13, 2026 12:59 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

फाईलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 2026 के तहत जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

अंबिकापुर 06 फरवरी 2026/  राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष मंथन में  जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। सरगुजा जिले के सभी विकासखण्डों में फाईलेरिया उन्मूलन के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया रोधी दवा पुरे योग्य जनसमूह को खिलाई जाएगी। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक फाईलेरिया का उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन के सफल क्रियान्वयन में सहयोग हेतु समस्त विभागों को कहा गया, ताकि कार्यक्रम का लाभ शत-प्रतिशत जनसमूदाय को प्राप्त हो सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. मार्को, जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें