August 13, 2026 12:06 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के 02 पद हेतु 07 फरवरी को होगी कौशल परीक्षा

अंबिकापुर 06 फरवरी 2026/ जिला खनिज संस्थान न्यास सरगुजा अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के 02 पदों हेतु अहर्ताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त प्रक्रिया अन्तर्गत  लिखित परीक्षा 03 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में पात्र 38 अभ्यर्थियों में से 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे तथा शेष 28 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में प्रतिभागिता की गई। प्रतिभागी 28 अभ्यर्थियों में से 15 अभ्यर्थी उत्तीर्ण तथा 13 अनुत्तीर्ण पाए गए। जिसका प्रकाशन जिले के वेबसाईट www.surguja.nic.in   एवं कार्यालय के सूचना पटल में किया गया है।

जिले के अपर कलेक्टर ने बताया लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु कौशल परीक्षा का आयोजन जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी के पर्यवेक्षण में 07 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे लाईवलीहुड कॉलेज गांधी चौक अम्बिकापुर में किया गया है। लिखित परीक्षा में केवल उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही सम्मिलित हो सकेंगे। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा हेतु पृथक से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। कौशल परीक्षा की अवधि 30 मिनट होगा, कौशल परीक्षा हेतु निर्धारित अंक 30 है।

परीक्षा हेतु आवश्यक निर्देश-
अभ्यर्थी अपने साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या अन्य कोई ऐसी वस्तु जिसमें परीक्षा हेतु व्यक्तिगत लाभ हो सकता है, साथ में रखना वर्जित रहेगा।परीक्षार्थी निर्धारित समय से आधा घण्टा पूर्व परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट www.surguja.nic.in का निरंतर अवलोकन करते रहें, अन्य किसी माध्यम से अभ्यर्थियों को सूचना नहीं दी जाएगी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें