February 8, 2026 4:24 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

‘मजबूत कानून, सुरक्षित अधिकार’ के संदेश के साथ वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 का व्यापक प्रचार-प्रसार
जिले के सभी ग्राम पंचायत में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन

अंबिकापुर 07 फरवरी 2026/   पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अंबिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत हर्राटिकरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ‘मजबूत कानून, सुरक्षित अधिकार’ के संदेश के साथ वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। जिले में नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी देने, जनजागरूकता बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वीबी-जी राम जी अधिनियम से संबंधित जागरूकता पंपलेट का वितरण किया गया।

ग्राम पंचायत हर्राटिकरा की सरपंच श्रीमती अमृता पैंकरा ने कहा कि हमारे गांव में आज रोजगार दिवस और आवास दिवस एक साथ मनाया गया। वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए। रोजगार दिवस के अवसर पर लोगों को 100 नहीं बल्कि 125 दिनों तक रोजगार के प्रावधान के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव का हर पात्र परिवार योजनाओं का पूरा लाभ ले और समय पर आवास निर्माण व रोजगार कार्यों में जुड़ सके। रोजगार दिवस पर जी राम जी अंतर्गत कार्यों, मजदूरी भुगतान एवं रोजगार मांग पंजीयन की प्रक्रिया समझाई गई। आवास दिवस के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा कर हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। लंबित किश्तों की स्थिति की समीक्षा करते हुए केवाईसी पूर्ण कराने और 7 दिवस के भीतर किश्त भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी व सामग्री संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु हितग्राहियों, स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय भागीदारों के साथ चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के टोल फ्री नंबर 1800-233-1290 की जानकारी भी दी गई, ताकि हितग्राही अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संपर्क कर सकें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य  विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
शासकीय चिकित्सक कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित रहें, मरीजों को समस्या ना हो, शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई होगी- कलेक्टर श्री वसंत
सुरक्षित प्रसव, वेक्टर जनित रोगों की स्क्रीनिंग, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनी सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की दिशा में मजबूत कदम

सामाजिक सहायता पेंशन योजना अंतर्गत जिले में अब तक 70014 हजार हितग्राही लाभान्वित

5230 हजार विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र जारी

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास दरिमा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दरिमा स्थित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का निरीक्षण कर प्रोसेसिंग प्रक्रिया एवं निर्मित उत्पादों की ली जानकारी

Cricket Live Score

Rashifal