March 29, 2026 6:41 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन) कार्यक्रम का 10 फरवरी से होगा शुभारंभ

अंबिकापुर 09 फरवरी 2026/  राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ 10 फरवरी से किया जाएगा। जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि इसमें 10, 11 एवं 12 फरवरी 2026 को स्कूल, आंगनबाड़ी, कॉलेज, हाऊसिंग सोसाईटी, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन तथा आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक घर-घर जाकर फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन दवा प्रशासक द्वारा कराया जाएगा तथा छूटे हुए व्यक्तियों को 23, 24 एवं 25 फरवरी को दवा का सेवन कराया जाना है। उन्होंने बताया कि  जिले को फाईलेरिया मुक्त किए जाने हेतु सामूहिक दवा सेवन गतिविधि में कुल 3691 दवा प्रशासकों द्वारा दवा खिलायी जाएगी तथा 369 सुपरवाईजरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। समस्त विकासखण्ड के लिये जिला स्तर से विकासखण्ड नोडल नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस समस्त जिले वासियों को फाईलेरिया (हाथीपांव) से बचाव हेतु फाईलेरिया रोधी दवाईयों का सेवन कर जिले को फाईलेरिया मुक्त बनाने अपील की है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत