सूरजपुर/09 फरवरी 2026/ सूरजपुर जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु नवीन प्रवेश दिशा – निर्देश के तहत सूचना जारी करते हुए ऑनलाइन पोर्टल https:\\eklavya.cg.nic.in के माध्यम से 07 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था।
जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी को किया गया था, अब वर्तमान में 11 फरवरी को निर्धारित तिथि किया गया है। और ऑनलाइन भरे गये आवेदन में त्रुटि सुधार 08 से 10 फरवरी तक किया गया था। अब वर्तमान में 12 से 14 फरवरी तक निर्धारित किया गया है। इसमें प्रवेश परीक्षा 01 मार्च रविवार प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।








































































































