March 29, 2026 4:01 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जिले में वजन त्यौहार की हुई शुरुआत
09 से 18 फरवरी तक आयोजित होगा वजन त्यौहार
06 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर का किया जायेगा समग्र आकलन

सूरजपुर/09 फरवरी 2026/       जिले में संचालित 2080 आंगनबाड़ी केंद्र में आज से वजन त्यौहार का शुभारंभ हो चुका हैं। जिसमें जिले के 06 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर के सटीक आकलन हेतु समुदाय की सक्रिय सहभागिता के साथ आंगनबाडी केंद्र में बच्चों का वजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में 09 से 18 फरवरी तक चलने वाले वजन त्यौहार के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पालक अपने निकटम आंगनबाडी केंद्र पर पहुंचे, इसके लिए मुनादि व दिवाल लेखन के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कराया गया हैं। कलेक्टर ने जिले के 06 वर्ष तक के सभी बच्चों के पालकों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से अपने बच्चों को निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र में लेकर आएं और वजन त्यौहार में सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों के पोषण स्तर की सही जानकारी प्राप्त हो सके और वास्तविक आंकड़ो एवं तथ्यों के आधार पर कुपोषण मुक्त सूरजपुर बनाने के लिए आवश्यक पहल की जा सकें।
  वजन त्यौहार के दौरान बच्चों का वजन, लंबाई एवं ऊँचाई मापी जा रही है। इसके साथ ही प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कुपोषण की वास्तविक स्थिति का आकलन कर प्रत्येक बच्चे की जानकारी निर्धारित सॉफ्टवेयर में दर्ज की जा रही है। इसके माध्यम से कुपोषित बच्चों का अद्यतन डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे उनके लिए लक्षित पोषण एवं स्वास्थ्य हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सके।
  महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि सुपरवाइजर, कलस्टर में स्वयं अपनी उपस्थिति दर्ज कर वजन त्यौहार का आयोजन करा रही है। इसके साथ ही पालक भी वजन त्यौहार को लेकर उत्साहित है और कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत