March 29, 2026 8:15 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत अम्बिकापुर में 260 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

अंबिकापुर 10 फरवरी 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता, परंपरा और सादगी का अद्भुत संगम बने इस आयोजन में कुल 260 नवविवाहित जोड़ों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में परिजन  शामिल हुए । अतिथियों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

विविध परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुआ विवाह
सामूहिक विवाह समारोह में सामाजिक सौहार्द्र की सुंदर मिसाल देखने को मिली। कुल 260 जोड़ों में से192 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया, वहीं 68 जोड़ों का विवाह ईसाई परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। दोनों ही प्रक्रिया के लिए पृथक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे सभी समुदायों की धार्मिक मान्यताओं का सम्मान किया जा सके।

राज्यव्यापी आयोजन का हिस्सा
यह सामूहिक विवाह समारोह प्रदेश स्तर पर एक साथ आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा था। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा वर्चुअल माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। अम्बिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में भी इस अवसर का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे नवदम्पति एवं उनके परिजन भावनात्मक रूप से राज्य स्तरीय आयोजन से जुड़े रहे।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री जे.आर. प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2005 से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करना है, ताकि आर्थिक अभाव विवाह में बाधा न बने। उन्होंने बताया कि योजना के प्रारंभ से अब तक सरगुजा जिले में 9,890 जोड़ों का विवाह इस योजना के माध्यम से सम्पन्न कराया जा चुका है। आज आयोजित समारोह में 260 जोड़ों को वैवाहिक बंधन में बंधने का अवसर मिला।

समारोह की सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं
कार्यक्रम स्थल पर वर-वधुओं एवं उनके परिजनों के लिए बैठक, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, पंजीयन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। विवाह संस्कारों के सुचारु संचालन हेतु पंडितों, पादरियों एवं सहयोगी दलों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था भी सुव्यवस्थित रही।

सामाजिक एकता का संदेश
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बना, बल्कि समाज में सादगीपूर्ण विवाह, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकता का भी संदेश दिया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत