August 16, 2026 3:22 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: 01 लाख 79 हजार 536 लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया रोधी दवा

सूरजपुर/17 फरवरी 2026/    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप देश को 2030 तक फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी मुक्त बनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी नागरिकों को डी.ई.सी., एल्बेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन दवा का संयुक्त रूप से सेवन कराया जा रहा है।
  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री कपिल देव पैकरा ने बताया कि जिले के तीन विकासखंड सूरजपुर, रामानुजनगर एवं प्रेमनगर में 25 फरवरी तक फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवा अभियान चलाया जायेगा। जिसमें तीनो विकासखंड में 04 लाख 16 हजार 889 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्कूलों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ियों आदि शैक्षणिक संस्थानों में 12 फरवरी तक दवा सेवन कराया जाएगा। इसी तरह द्वितीय चरण में 13 से 22 फरवरी तक घर-घर जाकर तथा 23 से 25 फरवरी तक छूटे हुए लोगों को मापअप राउंड अंतर्गत दवा सेवन कराया जाएगा। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी तक की स्थिति में तीनो विकासखंड में  01 लाख 79 हजार 536 अर्थात् 43.18 प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया का दवा का सेवन कराया गया है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें