जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अग्निवीर भर्ती : आवेदन प्रक्रिया जारी, 1 अप्रैल अंतिम तिथि

सूरजपुर/17 फरवरी 2026/   सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
            जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (दसवीं एवं आठवीं उत्तीर्ण) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) सहित स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 की हुई शुरूआत

अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 एवं नगरीय निकायों में 42 आवेदन दर्ज

– ’’सुशासन तिहार में हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक, एनआईसी पोर्टल पर हो रही ऑनलाइन प्रविष्टि’’