जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

फाइलेरिया मुक्त सूरजपुर का संकल्प: जिला पंचायत सीईओ श्री पाटले ने स्वयं दवा का सेवन कर कार्यालयीन अधिकारी व कर्मचारियों को किया प्रेरित

सूरजपुर/18 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में जारी सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान को नई ऊर्जा देते हुये जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेन्द्र पाटले ने आज स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। उनके इस कदम ने जिला पंचायत कार्यालय के  अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित किया, स्वास्थ्य टीम की उपस्थिति में जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण ने फाइलेरिया रोधी दवा का किया सेवन ।             
             इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करते हुए कहा, ‘‘फाइलेरिया जैसी बीमारी से मुक्ति का सबसे सरल और प्रभावी उपाय फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन है।‘‘ उन्होंने विकासखंड सूरजपुर, प्रेमनगर व रामानुजनगर क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि सब स्वयं स्वेच्छा से आगे आकर दवा का सेवन करें ।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में व्यापक अभियान:-
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन व मार्गदर्शन में 10 से 25 फरवरी 2026 तक चल रहे इस अभियान में सूरजपुर, रामानुजनगर एवं प्रेमनगर विकास खंडों के 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को डीईसी, एल्बेंडाजोल और  Ivermectin  की ट्रिपल ड्रग थेरेपी निःशुल्क दी जा रही है। गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को इस दवा सेवन से छूट दी गई है।
                   अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धि यह है कि प्राप्त अंतिम जानकारी तक जिले के 2 लाख 30 हजार 273 लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जा चुका है। मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस जन-स्वास्थ्य अभियान से वंचित न रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 की हुई शुरूआत

अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 एवं नगरीय निकायों में 42 आवेदन दर्ज

– ’’सुशासन तिहार में हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक, एनआईसी पोर्टल पर हो रही ऑनलाइन प्रविष्टि’’