सूरजपुर/18 फरवरी 2026/ आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार रामानुजनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिवों एवं सरपंचों को अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में राजस्व प्रकरणों की प्रक्रिया, दस्तावेज परीक्षण तथा त्वरित समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।








































































































