February 20, 2026 3:35 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की शुरुआत
अम्बिकापुर में गठित फोरम से सरगुजा संभाग के उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

अंबिकापुर 19 फरवरी 2026/  प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत अम्बिकापुर सहित राज्य में कुल 10 नए विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का गठन किया गया है। अम्बिकापुर में गठित फोरम से सरगुजा संभाग के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

अम्बिकापुर विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में अध्यक्ष पद पर श्री दिलीप कुमार सैनी तथा सदस्य पद पर श्रीमती मेरी लिली तिर्की की पदस्थापना की गई है। फोरम का कार्यालय सीएसपीडीसीएल के प्रशासनिक भवन, बिशुनपुर, अम्बिकापुर में संचालित हो रहा है, जहां उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।

फोरम के गठन का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना है। इससे बिल संबंधी त्रुटि, विद्युत आपूर्ति, कनेक्शन, मीटर, वोल्टेज अथवा अन्य विद्युत सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

यह पहल भारत सरकार की मंशा के अनुरूप उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नए फोरम की स्थापना से उपभोक्ताओं को न्यायसंगत, सुलभ एवं प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र उपलब्ध होगा।

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, अम्बिकापुर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत कर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक
ई-केवाईसी और धान उठाव में प्रगति लाने के निर्देश
पांच किलोमीटर अधिक दूरी वाले ग्रामों में पीडीएस संचालक राशन परिवहन कर वितरण सुनिश्चित करें- कलेक्टर
फूड इंस्पेक्टर को नियमित फिल्ड विजिट कर वितरण व्यवस्था को मॉनिटरिंग करने के निर्देश

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर क्षेत्र में 259.68 लाख रू. के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
धान उपार्जन केन्द्रों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, किसानों को मिलेगा सुव्यवस्थित और सुविधाजनक उपार्जन तंत्र

Cricket Live Score

Rashifal