जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु MDA (सामूहिक दवा सेवन) कार्यक्रम 2026
25 फरवरी तक चलेगा अभियान

अंबिकापुर 20 फरवरी 2026/  राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सरगुजा संभाग में सामूहिक दवा सेवन (MDA) गतिविधि संचालित की जा रही है। इस अभियान के तहत् सरगुजा, सूरजपुर एवं जशपुर कृ तीनों जिलों के कुल 18 विकासखण्डों में योग्य जनसमुदाय को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा रही है। सामूहिक दवा सेवन अभियान के अंतर्गत अब तक सरगुजा जिले में 4,46,573, सूरजपुर जिले में 2,27,765 तथा जशपुर जिले में 4,50,819 लोगों को DOT पद्धति (दवा प्रशासक के समक्ष सेवन) से दवा का सेवन कराया जा चुका है। संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत ट्रिपल ड्रग थेरेपी (Triple Drug Therapy) के अंतर्गत डीईसी (DEC), एल्बेन्डाजोल एवं आईवरमेक्टीन की दवाएं दी जा रही हैं। ये दवाएं फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए अत्यंत प्रभावी एवं पूर्णतः सुरक्षित हैं। उन्होंने संभाग के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीम के समक्ष दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनाएं तथा सरगुजा संभाग को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। वर्तमान में संभाग में हाथीपांव (फाइलेरिया) से पीड़ित मरीजों को घरेलू रोग प्रबंधन किट उपलब्ध कराते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल सके। साथ ही हाइड्रोसील से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जा रहा है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 की हुई शुरूआत

अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 एवं नगरीय निकायों में 42 आवेदन दर्ज

– ’’सुशासन तिहार में हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक, एनआईसी पोर्टल पर हो रही ऑनलाइन प्रविष्टि’’

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 की हुई शुरूआत

अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 एवं नगरीय निकायों में 42 आवेदन दर्ज

– ’’सुशासन तिहार में हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक, एनआईसी पोर्टल पर हो रही ऑनलाइन प्रविष्टि’’