February 21, 2026 3:57 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सम्पूर्णता अभियान 2.0 को लेकर समीक्षा बैठक, 100 : लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

सूरजपुर/20 फरवरी 2026/     आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत निर्धारित 6 पैरामीटरों की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राज.) श्रीमती ललिता भगत की अध्यक्षता तथा जनपद पंचायत प्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में जनपद पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
                    बैठक में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, पीएचई एवं स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक फेलो उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा वर्तमान प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कम प्रगति वाले विभागों की पहचान कर समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किए गए।
                  एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग तय समय-सीमा में 100 प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करते हुए साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
                 बैठक के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक
विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं में समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश
पूरक पोषण आहार एवं कुपोषण नियंत्रण पर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति शासन के नियमानुसार  की जाए,अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी -कलेक्टर श्री वसंत

Cricket Live Score

Rashifal