June 20, 2026 7:37 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल

अंबिकापुर 21 फरवरी 2026/  छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

मंत्री श्री अग्रवाल ने पूजा-अर्चना के उपरांत लखनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम जाना, उनका हालचाल पूछा तथा उन्हें फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं स्टाफ से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। हम सभी उनके जन्मदिवस पर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, ताकि वे प्रदेश की जनता की सेवा इसी समर्पण भाव से करते रहें।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई तथा प्रदेश की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना की।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal