जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सागरपुर व  रामपुर में ‘‘कानूनी जागरूकता कार्यक्रम‘‘ का किया गया सफल आयोजन

सूरजपुर/22 फरवरी 2026/     अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती विनीता वार्नर के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री पायल टोपनो के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत भवन सागरपुर  राशन वितरण केंद्र सागरपुर एवं ग्राम पंचायत भवन रामपुर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
                       कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलिंटियर श्री सत्य नारायण ने उपस्थित ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराते हुए कहा कि कानूनी लड़ाई में कभी भी अपने आप को कमजोर न समझे।
                 विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत देश के सभी जिला न्यायालयों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय संचालित है जिसका काम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निरूशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है आप किसी प्रकार की कानूनी सलाह या सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर सकते है। आगे उन्होंने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक की जानकारी देते हुए लोक अदालत में रखे जाने वाले मामलों की जानकारी और लोक अदालत के फायदे से अवगत कराते हुए मध्यस्थता के बारे में विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम की सेवाएं, बाल विवाह, टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, आबकारी अधिनियम एवं नालसा की नवीन योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।
                कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सागरपुर एवं रामपुर के सरपंच श्री महेंद्र सिंह, श्री गोषित सिंह श्री सरनाम सिंह, लीगल एड डिफेंस कौंसिल स्टाफ ,सचिव श्री मो.निजामुद्दीन, ग्राम के पंचगण एवं ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रारंभ
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आमदरहा में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण
अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक – कलेक्टर श्री वसंत
गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए सर्वे टीम को दिए निर्देश