जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

वी.वी .जी राम जी के प्रचार-प्रसार हेतु सुखरी स्कूल में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

अम्बिकापुर 26 फरवरी 2026/ विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है। 26 जनवरी से प्रारंभ साप्ताहिक गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद कार्यक्रम, कार्यस्थलों पर प्रचार-प्रसार एवं दीवार लेखन जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत सुखरी अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल में “अहिंसा से अधिकार तक” थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली बच्चों ने महापुरुषों के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं उनके विचारों को चित्रों और भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक श्री दीपक कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थी तनु ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय तथा प्रदीप सिंह और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन के उद्देश्यों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रारंभ
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आमदरहा में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण
अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक – कलेक्टर श्री वसंत
गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए सर्वे टीम को दिए निर्देश