March 20, 2026 1:57 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनान्तर्गत बहादुर राम का पक्का मकान बनकर तैयार, चैत्र कच्चे झोपड़े की जगह अब मिला सपनों का पक्का मकान
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बहादुर राम ने पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  चैत्र नवरात्र का पहला दिन पहाड़ी कोरवा जनजाति के श्री बहादुर राम के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। ग्राम खाला के रहने वाले बहादुर राम का परिवार सालों से कच्चे मकान की दिक्कतों और टपकती छतों के साये में जीने को मजबूर था, लेकिन प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उनकी तकदीर बदल दी है। आज उनके नए पक्के आवास का गृह प्रवेश संपन्न हुआ, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में सुनहरे भविष्य की चमक दिखाई दी।

बारिश की रातों के डर से मिली मुक्ति
अपनी पुरानी तकलीफों को याद करते हुए श्री बहादुर राम बताते हैं कि कच्चे घर में रहना किसी चुनौती से कम नहीं था। उन्होंने कहा, “बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। छत से पानी टपकता था और पूरे घर में सीलन आ जाती थी। बच्चों के साथ उन रातों को काटना बहुत मुश्किल होता था।

छह बच्चों का भविष्य अब सुरक्षित
बहादुर राम के परिवार में उनके छह बच्चे हैं। उनके लिए सबसे बड़ी चिंता बच्चों की सुरक्षा और बेहतर रहन-सहन की थी। पक्का घर मिल जाने से अब वे निश्चिंत हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “अब मेरा परिवार सुरक्षित रहेगा। मेरे बच्चों को अब टपकती छत के नीचे नहीं सोना पड़ेगा। पक्के घर ने हमें एक नई पहचान और सुरक्षा दी है।

शासन-प्रशासन का जताया आभार
गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर बहादुर राम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना हम जैसे विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल सिर पर पक्की छत दी है, बल्कि सम्मान से जीने का अवसर भी प्रदान किया है।

गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेश सेंगर, एपीओ डॉ प्रशांत शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती अनुराधा पैकरा सहित जिला एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी अधिकार उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनान्तर्गत बहादुर राम का पक्का मकान बनकर तैयार, चैत्र कच्चे झोपड़े की जगह अब मिला सपनों का पक्का मकान
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बहादुर राम ने पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनान्तर्गत बहादुर राम का पक्का मकान बनकर तैयार, चैत्र कच्चे झोपड़े की जगह अब मिला सपनों का पक्का मकान
चैत्र नवरात्र के पहले दिन बहादुर राम ने पक्के मकान में किया गृह प्रवेश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में 21 से 23 मार्च तक होगा सरगुजा ओलम्पिक 2026 का आयोजन
संभागस्तरीय आयोजन के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होकर खिलाड़ियों का करेंगे उत्साहवर्धन
12 खेल विधाओं में सम्भाग के समस्त जिलों के दो हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगी में लेंगे हिस्सा