June 15, 2026 10:22 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

चावल महोत्सव’ के साथ रोजगार और आवास दिवस का सफल आयोजन
‘नवा तरिया-आय के जरिया’ के तहत जल संरक्षण और आजीविका पर दिया गया विशेष जोर

अम्बिकापुर 07 अप्रैल 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ’चावल महोत्सव’ के साथ-साथ ’रोजगार दिवस’ एवं ’आवास दिवस’ का आयोजन किया गया। पंचायत भवनों एवं कार्यस्थलों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जहाँ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

आवास निर्माण में तेजी और मनरेगा मजदूरी पर चर्चा
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आयोजित ’आवास दिवस’ के अवसर पर हितग्राहियों को उनके खाते में अंतरित की गई राशि की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधा संवाद कर निर्माणाधीन आवासों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया। वहीं, मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी भुगतान की स्थिति से अवगत कराया गया तथा कार्यस्थल पर उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए।

मोर गांव-मोर पानीः ‘नवा तरिया’ बनेगा आय का जरिया
“मोर गांव-मोर पानी” महाभियान अंतर्गत “नवा तरिया – आय के जरिया” पहल पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान क्लार्ट एप एप के माध्यम से नए स्थलों का चिन्हांकन कर वैज्ञानिक पद्धति से कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही आजीविका संवर्धन के लिए स्व-सहायता समूहों की दीदियों के साथ चर्चा कर तालाबों के माध्यम से मत्स्य पालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों को जोड़ने की रणनीति बनाई गई।

जल संरक्षण में युवाओं की भागीदारी और डिजिटल जागरूकता
आगामी मानसून को देखते हुए वर्षा जल के संचयन, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए युवाओं को सामुदायिक कार्यों से जोड़ने पर बल दिया गया। ग्रामीणों को जनभागीदारी के माध्यम से ’रेन वॉटर हार्वेस्टिंग’ सिस्टम अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

त्वरित शिकायत निवारण और डिजिटल साक्षरता
कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके साथ ही, शासन की योजनाओं की जानकारी पारदर्शी तरीके से प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को फत् कोड स्कैन करने की तकनीक सिखाई गई, जिससे वे सीधे अपने मोबाइल पर योजनाओं का विवरण देख सकें और कार्ययोजना तैयार करने में अपनी सहभागिता निभा सकें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal