April 10, 2026 4:45 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

अम्बिकापुर 08 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला सरगुजा आगमन प्रस्तावित है। वे विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत लुण्ड्रा के मिनी स्टेडियम ग्राउंड में किसान सम्मेलन, निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही वे अम्बिकापुर में पूर्व विधायक भटगांव पंडित रविशंकर त्रिपाठी के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल एवं सहायक नोडल अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा श्री जगत राम शतरंज होंगे।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल को पार्किंग, वाहन व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट, कानून व्यवस्था, ब्लड ग्रुप व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन मण्डलाधिकारी श्री अभिषेक जोगावत को संपूर्ण कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु बांस-बल्ली उपलब्ध कराना, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक को लॉ एंड ऑर्डर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी लुण्ड्रा श्री जगत राम शतरंज एवं तहसीलदार लुण्ड्रा श्रीमती चित्रलेखा चंद्रवंशी को कार्यक्रम स्थल पर व्ही.व्ही.आई.पी. एवं समस्त आमजनों हेतु बैठक व्यवस्था, आवागमन एवं सत्कार, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री फागेश सिन्हा एवं तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज को प्रोटोकॉल, कारकेड एवं मंचीय व्यवस्था। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री वीरेन्द्र चौधरी को नियत स्थल पर हैलीपेड, मंच एवं ग्रीन रूम का निर्माण बैरीकैटिंग, टैंट आदि की संपूर्ण व्यवस्था। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री वीरेन्द्र चौधरी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विद्युत यांत्रिकी श्री आर.आर. दर्रो को मंच पर साज-सज्जा, होर्डिंग, बैनर डेकोरेशन, मंच की डिजाईनिंग, साउण्ड लाईट चेक करना, फूल सज्जा, कुर्सी व्यवस्था, फ्लैक्स बैनर, मंच पर एल.ई.डी. चेक करना एवं डेकोरेशन, मंच पर माननीय अतिथियों के बैठने की व्यवस्था निर्धारित करना, नाम पट्टिका तथा फोल्डर्स आदि की व्यवस्था। कार्यक्रम पर एक दिवस पूर्व साउंड सिस्टम एवं एलईडी स्क्रीन की जांच पड़ताल कर ओके रिपोर्ट प्रस्तुत करना। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री अशोक निरंजन, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री वीरेन्द्र चौधरी, कार्यपालन अभियंता प्रा.मं.ग्रा.स.यो. श्री विकाश कौशिक, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण या. सेवा श्री अविनाश मिंज लोकार्पण एवं भूमिपूजन प्रभारी अधिकारी। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी  श्री जे.आर.प्रधान डी’ क्षेत्र में रंगोली एवं साज-सज्जा। उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक श्री जयपाल सिंह मरावी,  उद्यान विभाग श्री टी.आर. दिनकर को कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड में फूल एवं बुके उपलब्ध कराना एवं मंच तथा ’डी’ क्षेत्र में गमले की समुचित व्यवस्था। कार्यपालन अभियंता छ.ग. विद्युत वितरण कंपनी (शहरी) श्री जे.पी. राजवाडे़, कार्यपालन अभियंता छ.ग. विद्युत वितरण कंपनी (ग्रामीण) श्री रोशन नागवंशी को जेनरेटर की व्यवस्था एवं अबाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना। संयुक्त कलेक्टर सरगुजा श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा को कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की सम्पूर्ण व्यवस्था (मंच संचालन हेतु लेख तैयार करना, उद्घोषकों की व्यवस्था तथा उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए मंच संचालन की व्यवस्था करना, अन्य कार्य) मंच पर अध्ययन हेतु फोल्डर तैयार कराना तथा रखवाना। मंच पर अतिथि एवं हितग्राहियों को सामग्री/चेक/उपकरण आदि के वितरण की व्यवस्था एवं मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालन की सम्पूर्ण व्यवस्था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल, उप संचालक कृषि विभाग श्री पी.एस. दीवान, उप संचालक उद्यान विभाग श्री श्री जयपाल सिंह मरावी, सहायक संचालक उद्यान विभाग श्री टी.आर. दिनकर, उप संचालक मत्स्य विभाग श्री सतीश कुमार अहिरवार एवं उप संचालक पशुधन विकास विभाग श्री आर.पी. शुक्ला को किसान सम्मेलन में अपने-अपने विभागो के हितग्राहियों/किसानों को लाने, ले जाने, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था। कार्यक्रम स्थल पर फ्लेक्स बैनर, पोस्टर बनवाना एवं लगवाना का कार्य। कार्यपालन अभियंता (पी.एच.ई.) श्री ओमकार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा श्रीमती प्रिती भगत को कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल तथा व्हीआईपी सेक्टर में पेयजल व्यवस्था। पब्लिक शौचालय की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आने वाले मुख्य मार्ग पर आवश्यक चिन्ह लगावाना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.एस.मार्को, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिबाला जायसवाल को माननीय अतिथियों के भोजन एवं नाश्ता का परीक्षण कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना। कार्यक्रम स्थल पर जीवन रक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सा दल मय एंबुलेंस नियुक्त करना एवं उपचार की व्यवस्था करना। कार्यक्रम स्थल एवं मंच के पास पर्याप्त संख्या में मास्क एवं सेनिटाईजर की व्यवस्था रखना एवं उपलब्ध कराना। कमांण्डेट होम गार्ड श्री एस.के. कठुतिया को कार्यक्रम स्थल पर फायर बिग्रेड की व्यवस्था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल, जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता को आमंत्रण पत्र प्रिंट कराने हेतु प्रभारी अधिकारी। जिला सत्कार अधिकारी सरगुजा श्री फागेश सिन्हा, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त तहसीलदार, समस्त सीईओ जनपद पंचायत, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सीतापुर/लखनपुर, उपसंचालक जनसम्पर्क श्री अजित एक्का को आमंत्रण कार्ड वितरण प्रभारी। एस.डी.एम उदयपुर श्री बनसिंह नेताम, खाद्य अधिकारी श्री शिवेन्द्र कामटे, प्रबंधक नगरीय आपूर्ति निगम श्री ज्योति प्रकाश तिर्की, जिला विपणन अधिकारी श्री अरूण विश्वकर्मा को ग्रीन रूम में जलपान, भोजन व्यवस्था।  जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ को पायलट एवं क्रू मेम्बर हेतु संपूर्ण आवश्यक व्यवस्था। आयुक्त नगर पालिक निगम श्री डी.एन.कश्यप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा, कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम श्री संतोष रवि को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था एवं कार्यक्रम समाप्ति उपरांत दूसरे दिन पूरे कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई कार्य व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई के लिए अलग-अलग स्थानों पर डस्टबिन उपलब्ध कराना। खनिज अधिकारी श्री अनिल साहू, जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन श्री गिरीश गुप्ता को माननीय मुख्यमंत्री जी एवं अतिथियों के लिए स्मृति चिन्ह तैयार करना। श्री आर.डी. ताम्बरे, कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग उपसंचालक जनसम्पर्क श्री अजित एक्का, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुश्री मेघा यादव को प्रेस की बैठक एवं स्वल्पाहार आदि की व्यवस्था। आयुक्त नगर पालिक निगम श्री डी.एन.कश्यप, कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम श्री संतोष रवि को स्व. श्री रवि त्रिपाठी पूर्व विधायक के मूर्ति का अनावरण की तैयारियों हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले को दी करीब 282 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
करीब 254 करोड़ रुपए का हुआ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व 28 करोड़ रुपए का लोकार्पण
वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना ही हमारी जिम्मेदारी, ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं
सांसद एवं विधायक के मांगों पर किया मुख्यमंत्री ने चार घोषणाएं

पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम
आधुनिक खेती के लिए लुंड्रा की नई पहचान- श्री प्रबोध मिंज
लुंड्रा की सब्जियां छत्तीसगढ़ के साथ यूपी, बंगाल, मध्यप्रदेश और झारखंड तक लोकप्रिय

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले को दी करीब 282 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
करीब 254 करोड़ रुपए का हुआ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व 28 करोड़ रुपए का लोकार्पण
वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना ही हमारी जिम्मेदारी, ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं
सांसद एवं विधायक के मांगों पर किया मुख्यमंत्री ने चार घोषणाएं

पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती- कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम
आधुनिक खेती के लिए लुंड्रा की नई पहचान- श्री प्रबोध मिंज
लुंड्रा की सब्जियां छत्तीसगढ़ के साथ यूपी, बंगाल, मध्यप्रदेश और झारखंड तक लोकप्रिय